Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: हीट स्ट्रोक! मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था


संग्रामपुर/अमेठी। तापमान में बढ़ोतरी देखते हुए हीट वेव से बचाव के लिए जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में विभिन्न प्रकार की व्यवस्था की गई है। जिससे मरीजों का उपचार हो और उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल तीस बेड मरीजों के लिए व्यवस्था है। जिसमें हवादार खिड़की, गर्मी से राहत दिलाने के लिए सूती कपड़े के खिड़कियों पर पर्दे लगाए गये है दिन के अनुसार प्रतिदिन मरीजों के बेड की चादर बदल दी जाती है। इस समय लगभग 20 से 25 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है सभी मरीजों व मरीजों के साथ आने वाले सहयोगियों के लिए ओआर एस घोल के लिए ओआर एस कार्नर बनाया गया है। हीटवेव के बचाव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए 6 से 10 बेड हवादार व ठंड कमरे की व्यवस्था की गई है।लू के मरीजों के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर चिकित्सक  व स्वास्थ्य टीम तैनात की गई है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस  घोल आई फ्लूड अर्थात जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था की गई है। मरीजों को ठंड पानी , एम्बुलेंस व्यवस्था अस्पताल में की गई है। उन्होंने बताया कि मरीज के शरीर के तापमान को जल्दी कम करने के लिए शरीर को ठंडा पानी की पट्टियां या बर्फ का उपयोग करना लाभकारी होता है। डॉ संतोष सिंह की देखरेख में शासन के अनुरूप हीटवेव से लड़ने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में  पूरी तैयारी की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |