Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: अज्ञात कारणों से लगी आग, नहीं पहुंची दमकल


संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के भुसहरी गांव के खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग इतनी भयानक थी कि चंद सेकेंड में करीब 10 बीघे गेहूं के खेत में पड़े डंठल को जलाकर राख कर दिया इतना ही नहीं ग्रामीणों के सहयोग ने आग की चपेट में आने वाला दीपक सिंह का मुर्गी फार्म जलने से बच गया। लेकिन हजारो क्विंटल गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया सूचना थाना संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दमकल नहीं पहुंची दमकल न पहुंचते देख ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए जंगली पेड़ों के टहनियों को औजार बनाकर आग को पीट-पीटकर आग बुझाई।प्रधान अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग 1 बजे दोपहर में अमेठी - विशेषरगंज मार्ग भुसहरी मोड़ पर अज्ञात कारणों से आग लगी हमने दमकल मंगाने के लिए फायर ब्रिगेड टीम अमेठी को फोन किया लेकिन उनका एक ही जबाब मिला कि दमकल खाली नहीं है।दीपक सिंह ने बताया कि हजारों मुर्गियों से भरा मेरा मुर्गी फार्म जलकर राख हो जाता लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से बाल -बाल बचा गया।इसमें बृजेश सिंह, मुन्नू , सहित दर्जनों किसानों के खेतों का नुकसान हुआ है वै अपने मवेशियों के लिए सूखा भूसा बाजार से खरीदने को मजबूर हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |