अमेठीः कमरौली पुलिस ने किया पैदल गस्त! पुलिस हर समय जनता की सेवा के लिये तत्पर- थानाध्यक्ष
April 28, 2026
कमरौली/अमेठी। शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षाध्नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जहां जनपद के विभिन्न थानो की पुलिस ने पैदल गस्त किया वही थाना कमरौली में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ कस्बा प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की। यह गश्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, एवं मुख्य चैराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हर समय जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
