Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सिंचाई विभाग सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने की बैठक,लंबित मांगों, समस्याओं व समाधान पर हुई चर्चा


आलमबाग।रायबरेली रोड उतरटिया स्थित सिंचाई विभाग के वाल्मी भवन कार्यालय में शुक्रवार अपराह्न शाखा अध्यक्ष ई० संदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एकता, विश्वास और संघर्ष के प्रतीक सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ वाल्मी शाखा ने एक बैठक की । बैठक में सिंचाई विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर्स के लंबित मामलों 4800 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन योजना, दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके जूनियर इंजीनियर्स के स्थायीकरण, मानव संपदा पोर्टल पर सदस्यों की सेवा संबधी प्रविष्टियों को पूर्ण करने, मोटरसाइकिल भत्ता व अभियंताओं की अन्य समस्याओं पर चर्चा कर उनके शीघ्र निस्तारण पर विचार विमर्श कर उच्च आधिकारियों द्वारा त्रैमासिक बैठक न किए जाने पर रोष व्यक्त किया । बैठक का संचालन कर रहे इंजीनियर संजीव कुमार ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों और अभियंताओं का आभार प्रकट किया । इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष नितेंद्र श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग वाल्मी शाखा के शाखा सचिव राजेश कुमार, सहायक अभियंता बीसी पाण्डेय, हेमंत रावत, इंजीनियर पवन मिश्रा, राम बहादुर, अजय श्रीवास्तव, रवि प्रकाश, अंबरीश द्विवेदी समेत तमाम लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |