लखनऊः यातायात आरक्षी से कार चालक पर अभद्रता, थप्पड़ मार हंगामा करने का लगाया आरोप, केस दर्ज
April 24, 2026
आलमबाग । कृष्णा नगर कोतवाली में एक यातायात आरक्षी से कार चालक पर अभद्रता थप्पड़ मारकर हंगामा करने का आरोप लगा गाडी नम्बर के आधार पर केस दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया यातायात आरक्षी हीरालाल के अनुसार बुधवार 22 अप्रैल को उसकी डियूटी कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित पिकेडली तिराहे पर दोपहर तीन बजे से ग्यारह बजे तक थी। आरोप है कि वह पिकैडली तिराहे पर शाम समय सुगम तरीके से हाथों के संकेतो द्वारा यातायात चला रहा था। उस दौरान उसने बाराबिरवा की तरफ का यातायात उसने रुकवाया । लेकिन हाथो के संकेतो द्वारा लोकबन्धु की तरफ का यातायात चलाया जा रहा था लेकिन इसी दौरान बाराबिरवा की तरफ से एक सफेद रंग की कार संख्या यूपी 32 जे पी 9519 चालक ने यातायात रूकने के बावजूद जबरदस्ती उसके द्वारा मना करने पर रुका और उसके हाथ में जोर से थप्पड़ मार उसका मोबाईल नीचे गिरा गाड़ी आगे बढाते हुये गाली गलौज कर बिच सड़क पर गाड़ी खड़ा विडियो बनाने लगा । वहीं पीड़ित यातायात कर्मी का कहना था उसके मना करने के बावजुद उक्त वाहन चालक आगे बढाकर बीच सड़क पर तिरछा बेड़ा खड़ा कर यातायात बाधित करने लगा रोड जाम कर सरकारी कार्य में बाधा डाला तथा गाड़ी मोड़कर उपर चढाने का प्रयास करते हुए फरार हो गया। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित आरक्षी की शिकायत पर केस दर्ज कर गाडी नम्बर के आधार पर आरोपित गाडी चालक की तलाश की जा रही है।
.jpg)