मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में गुरुवार को थाना को0देहात पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम लोहदीकला के पास से 04 नफर अभियुक्त 1. पप्पू तिवारी पुत्र बद्री प्रसाद तिवारी निवासी लोहदीकलां थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, 2. दीपक बिन्द पुत्र राजकुमार बिन्द निवासी जंगीरोड़ ककरहवां थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, 3. संतोष कुमार गौतम पुत्र कपूर चन्द्र गौतम निवासी भूजवां की चैकी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 4. राजन उपाध्याय पुत्र रामनारायण उपाध्याय निवासी लोहदी कला थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 140 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 24 लाख रूपये) व तस्करी में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
