कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अवगत कराया कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत अब किसान पूर्व वर्षों की भांति बिना फार्मर रजिस्ट्री के भी अपना गेहूँ सरकारी क्रय केंद्रों पर विक्रय कर सकेंगे। किसानों को आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों एवं असुविधाओं के दृष्टिगत यह जनहितकारी निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
उन्होंने कहा कि खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा क्रय प्रक्रिया मे आवश्यक संशोधन हेतु सॉफ्टवेयर मे शीघ्र परिवर्तन किया जा रहा है ताकि क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो और खरीद प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री उर्वरक वितरण एवं अन्य संबंधित योजनाओं के लिए पूर्ववत अनिवार्य रहेगी। अतः किसान अपनी सुविधा के लिए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी समय से पूर्ण कराते रहें।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो पारदर्शिता एवं सुव्यवस्था के साथ गेहूँ क्रय कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों को इस निर्णय की जानकारी व्यापक रूप से उपलब्ध कराई जाए।
.jpg)