कन्नौज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन मे जनपद मे निरंतर बढ़ते तापमान एवं लू की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं हित को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई है।
इसी क्रम मे जनपद कन्नौज मे संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 08 तक के समस्त परिषदीय मान्यता प्राप्त अशासकीय सहायता प्राप्त आई०सी०एस०ई० सी०बी०एस०ई० बोर्ड मदरसा एवं अन्य बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों का संचालन छात्र हित मे दिनांक 21 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेशों तक प्रातः 7रू00 बजे से दोपहर 12रू00 बजे तक किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त अवधि मे प्रातः 9रू30 बजे से 10रू00 बजे तक मध्यान्ह भोजन अवकाश रहेगा।
यह निर्णय विद्यार्थियों को भीषण गर्मी एवं लू के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखने तथा अध्ययन-अध्यापन की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और शिक्षण कार्य भी सुचारु रूप से संचालित होता रहे।
अतः जनपद के समस्त प्री-प्राइमरी से कक्षा 08 तक संचालित परिषदीय मान्यता प्राप्त अशासकीय सहायता प्राप्त आई०सी०एस०ई० सी०बी०एस०ई० बोर्ड मदरसा एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों के प्रबन्धक प्रधानाचार्य एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
.jpg)