लखनऊः उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा डॉग बाइट्स प्रिवेंशन एवं रेबीज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
April 28, 2026
लखनऊ। लखनऊ मानटेसरी इंटर कॉलेज, पुरानी किला, सदर,लखनऊ में उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा “डॉग बाइट्स प्रिवेंशन एवं रेबीज जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सरस्वती शुक्ला ( राज्यकीय पशु चिकित्सा अधिकारी) थी डॉक्टर शुक्ला द्वारा उत्कर्ष ग्लोबल फाऊंडेशन के उद्देश्य में विद्यार्थियों को कुत्ते के काटने से बचाव के उपायों तथा रेबीज जैसी गंभीर बीमारी के खतरों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित पशु के काटने से फैलती है। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि कुत्ते के काटने की स्थिति में तुरंत साबुन और पानी से घाव को धोना चाहिए तथा बिना देर किए चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। साथ ही, पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने और उन्हें उकसाने से बचने की सलाह दी गई।उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन का संचालन करते हुए पूनम झा एवं देव मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत मिश्रा, मनोज सर, नवनीत सर, संतोष पांडे सहित अन्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को छात्रों के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
