लखनऊः बीकेटी के पहाड़पुर प्राथमिक विद्यालय का विधायक ने किया निरीक्षण, स्कूल की दीवारों से छुटता प्लास्टर
April 28, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा पहाड़पुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर का बीकेटी विधानसभा भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला को प्राथमिक विद्यालय परिसर में काफी खामियां देखने को मिली, जहां एक और दीवारों से प्लास्टर छुट्टा रहा था, वहीं दूसरी ओर बच्चों के लिए असुविधाएं दिखाई दी। वहीं विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं,स्वच्छता, शिक्षण व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही कुछ स्थानीय लोगों ने स्कूल में टीचरों पर सही से ना पढ़ने और मोबाइल फोन में व्यस्त रहने की शिकायत की। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
