Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः महोना में निकली नारी आक्रोश पद यात्रा,महिलाओं ने लिया हिस्सा, विधायक हुए शामिल


लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के कुंम्हरावां मण्डल के महोना नगर पंचायत में महिलाओं के सम्मान को लेकर नारी आक्रोश पद यात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे श्री गंगा गिरि बाबा स्थान महोना से शुरू हुई यह यात्रा नगर पंचायत महोना कार्यालय तक की गई। जिसमें बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने नारी शक्ति को संबोधित करते कहा कि यह पद यात्रा नारी शक्ति के आक्रोश को स्वर देने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निकाली गईं हैं और विपक्ष ने मोदी सरकार द्वारा संसद में लाए गए महिला आरक्षण को लागू करने के लिये बिल गिराने का जो पाप किया है, उसे महिलाएं कभी नही भूलेंगी। महिलाओं ने नारी सम्मान और जागरूकता के नारे लगाए। वहीं 

इस दौरान बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला,शिवदर्शन यादव, समाज सेविका व चेयरमैन हिमालयन ग्रुप समता सिंह बाफिला,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अतुल मिश्रा,मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, राधेश्याम गुप्ता, उमेश शुक्ला, इटौंजा मंडल राजेन्द्र वर्मा,मायाराम रावत,सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |