Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः साली की शादी में गया परिवार, बंद मकान की अलमारी में रखी ज्वैलरी नकदी चोरी


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना बंद मकान की अलमारी में रखी नकदी और ज्वैलरी पार कर फरार हो गए। मूल रूप से जनपद जालौन निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र रामकेश के अनुसार वह कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित मानस नगर स्थित आवासीय विद्यालय के सामने बने आर एन वर्मा के मकान में पत्नी वंदना और दो बेटे रोहन व प्रिंस के साथ रहते हैं और खुद का सीएनजी सिलेंडर टेस्टिंग का काम करते हैं। वहीं पीड़ित का कहना था वह बीते 20 अप्रैल को परिवार संग जालौन साली की शादी में शामिल होने गए थे।  अगले दिन शाम समय घर वापस लौटने पर घर में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और उसमें रखे करीब 70 हजार रुपये नकद व ज्वैलरी गायब थी। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर जानकारी दे स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। वहीं पीड़ित का कहना था उक्त पैसे कस्टमर के उसके पास पड़े थे जिसे वह अलमारी के लाकर में रख परिवार संग साली की शादी में शामिल होने परिवार संग गया था।पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गस्त नहीं लगाने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |