Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः आशियाना में सरेराह मोबाइल लूट, मुकदमा दर्ज


आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह युवक का मोबाइल फोन छीन फरार हो गए। मूल रूप से संडीला हरदोई निवासी रोहित कुमार जगरिया ने बताया कि वह आशियाना थाना क्षेत्र में संचालित कम्पनी 102 कॉल सेंटर मैं नौकरी करता है और कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित बरिगवां में किराये पर रहता है । बीते 19 अप्रैल की रात्रि को 12.15 ड्यूटी खत्म करके घर जा रहा था उस दौरान आशियाना थाना क्षेत्र बीएसएनएल आफिस के पास बाइक सवार दो बदमाश  झपटा मार उसका मोबाइल छीन फरार हो गए। लेकिन बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं था।  जिसके चलते उसने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |