Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः मृत अवस्था में मिला युवक का शव


आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र के कनौसी पुल के नीचे बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची मानक नगर पुलिस ने मृतक की पहचान हो जाने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान काशीपुर बाराबंकी जनपद निवासी 30 वर्षीय निर्मल कुमार के रूप में हुई है, जो पूर्व मेंआरडीएसओ कॉलोनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजय गर्ग के बंगले पर माली का काम करता था। बीमारी के चलते काम छोड़ दिया था और कन्नौसी पुल के नीचे ही अपना बसेरा बनाए हुआ था जो काफी दिनों से बीमार चल रहा था और बीमारी के चलते ही मौत हुई है फिलहाल स्थानीय लोगों की सूचना पर मृतक का पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |