लखनऊः मरीज को लेकर लोकबंधु अस्पताल इमरजेंसी में पहुंचे तीमारदार ने काटा हंगामा,अस्पताल स्टाफ ने संयुक्त रूप कृष्णा नगर थाने में की नामजद शिकायत
April 23, 2026
आलमबाग। कानपुर रोड स्थित एलडीए कालोनी सेक्टर बी में स्थित राजनारायण लोकबंधु अस्पताल के इमरजेंसी में बुधवार दोपहर मरीज लेकर पहुंचे एक तीमारदार ने मरीज को भर्ती करने के विवाद को लेकर जमकर हंगामा काटा इस दौरान तीमारदार ने ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारियों संग अभद्रता करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देने लगा जिससे पूरे अस्पताल का माहौल बिगड़ गया। तीमारदार के हंगामे से अन्य मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया ।इस हंगामे से काफी देर तक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई जिससे अन्य मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस घटना से आहत अस्पताल कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से स्थानीय पुलिस समेत जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग महकमे के ऊंच अधिकारीयों से लिखित शिकायत किया है। इस मामले में एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि अजय सिंह नामक एक व्यक्ति के खिलाफ अस्पताल प्रशासन से शिकायत प्राप्त हुआ है जांच कर अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा।
.jpg)