कन्नौज: डीएम और एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
April 26, 2026
कन्नौज। रविवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों संचार व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था का जायजा लिया गया । परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी पर लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।
