Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः डिग्री कॉलेज में नारी शक्ति पर छात्राओं ने पेश किया प्रभावी नुक्कड़ नाटक! नारी सशक्ति वंदन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रचार अभियान के अंतर्गत छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के महत्व को जीवंत तरीके से दर्शाया गया।कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम संयोजक डॉ. दरख्शॉ ने छात्र-छात्राओं को नारी शक्ति के महत्व और वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर डॉ. चंद्र प्रभा ने भी नारी सशक्तिकरण एवं नारी वंदन कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधीक्षक डॉ. दरख्शॉ के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कार्यालय अधीक्षक दिनेश कुमार बाथम एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |