बीसलपुर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री दिव्या गंगवार ने श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्य कर सराहनीय पहल की। पटेल नगर पुलिया पर उन्होंने यात्रा में शामिल भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था कराई।
दिव्या गंगवार अपने पति समाजसेवी चैधरी प्रदीप सिंह पटेल और समर्थकों के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुईं। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने भक्तों के लिए ठंडे पेयजल और नाश्ते की व्यवस्था कराई, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली।दिव्या गंगवार का सामाजिक सेवा से जुड़ा यह कोई पहला कार्य नहीं है। वह सावन माह में प्रत्येक सोमवार को कांवड़ियों के लिए जल सेवा का आयोजन करती रही हैं। इसके अलावा वह शिक्षकों का सम्मान, मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी नियमित रूप से करती हैं।क्षेत्र में किसी भी परिवार पर विपत्ति आने पर वह स्वयं पहुंचकर आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। उनके इस सेवाभाव के कारण क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है। उनके पति चैधरी प्रदीप सिंह पटेल भी समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
