Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जसोली दिवाली में चला जागरूकता और सफाई अभियान! मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें- अनिल वर्मा


बीसलपुर। ग्राम पंचायत जसोली दिवाली में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दस्त एवं अन्य जलजनित व मच्छरजनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के दौरान गांव में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई। नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा निस्तारण एवं जलभराव की समस्या के समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। पंचायत स्तर पर टीमों का गठन कर गांव के विभिन्न हिस्सों में सफाई कार्य कराया गया, जिससे मच्छरों के पनपने की संभावनाओं को कम किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग और पंचायत कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा स्वच्छता बनाए रखें।

इस अवसर पर ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अनिल वर्मा ने कहा कि लोग पीने के पानी को उबालकर या फिल्टर करके ही उपयोग करें। उन्होंने मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी, क्रीम व अन्य उपाय अपनाने की सलाह दी।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, दस्त या संक्रमण के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और अन्य संबंधित अधिकारी अभियान की नियमित निगरानी कर रहे हैं। ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर अपने गांव को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने में सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |