लखनऊ: अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा में बीकेटी विधायक हुए शामिल
April 14, 2026
लखनऊ। भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के महान पुरोधा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पावन जयंती के अवसर पर बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने भौली गांव बीकेटी में समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित भव्य मेले में शामिल हुए। इस दौरान भव्य शोभायात्रा में सहभागिता करते हुए बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है।
