Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: भाजपा महानगर द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर सभी बूथों पर पुष्पांजलि कर संविधान की प्रस्तावना वाचन किया


लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बूथ स्तर पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि कर प्रस्तावना का वाचन किया । कैंट विधानसभा के मंडल दो पर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद होकर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर, संविधान की प्रस्तावना  वाचन किया। 

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने न केवल उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई, बल्कि उन्हें शिक्षा और आत्मसम्मान का महत्व भी समझाया। भारत की आजादी के बाद, जब देश को एक मजबूत और न्यायपूर्ण संविधान की आवश्यकता थी, तब डॉ. अंबेडकर को संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक ऐसा दस्तावेज दिया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। एक युग प्रवर्तक चिंतक, समाज सुधारक, शिक्षाविद और दलितों के मसीहा भी थे। उनके योगदान से अभिभूत होकर सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न से नवाजा।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी जयंती पर बूथ स्तर से लेकर 110 वार्ड पर बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को दीपाजंलि कर नमन किया फिर संविधान की प्रस्तावना वाचन एवं मिष्ठान वितरित किया गया । उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान में समता, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूलभूत सिद्धांतों को शामिल कर भारत को एक समावेशी राष्ट्र का स्वरूप दिया। संविधान में उन्होंने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को विशेष महत्व दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ धर्म, जाति, लिंग या वर्ग के आधार पर भेदभाव न हो।

हमारी पार्टी का निरंतर प्रयास है कि समाज में सबको बराबर का दर्जा मिले अंतिम पंक्ति तक बैठे अंतिम व्यक्ति को उसका हक मिले।भारतीय जनता पार्टी कहने में नहीं करके दिखाने में विश्वास रखती है और हमने करके दिखाया भी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |