Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नंदपुर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह पूर्वक आयोजित-राजेश रावत


लखनऊ।  चिनहट नंदपुर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न, सामाजिक न्याय के प्रखर अग्रदूत एवं श्भारत रत्नश् बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर  की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय वार्ड नंबर 14 भरवारा मल्हौर में बाबा साहब जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, श्रद्धा पूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह श्सूरज श्जी, पूर्व 5 चिनहट मण्डल अध्यक्ष सरवन कुमार मिश्रा , मंडल महामंत्री  ज्ञान प्रकाश साहू, रण विजय सिंह, कौशल कुमार मिश्रा ,  ईश्वर दीन लोधी, राकेश सिंह , अरविंद कुमार , अन्य सम्मानित वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

सभी लोगों ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब जीवन पर्यन्त दलित, शोषित-पीड़ित वर्गो के सम्मान, स्वाभिमान व सत्ता-शासन में हिस्सेदारी सुनिश्चित कराने हेतु संघर्ष करते रहे और संविधान निर्माता के रूप में उन्हें संवैधानिक अधिकार भी दिलाया, जिसके फलस्वरूप आज लोगों को सम्मान-स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिल रहा है। ऐसे महान चिंतक, विचारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता, संविधान निर्माता एवं देश के प्रथम कानून मंत्री तथा करोड़ों,शोषित-पीड़ित-वंचित व उपेक्षितों के मसीहा एवं सामाजिक परिवर्तन के महानायक, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर उन्हें शत शत नमन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |