Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः मंडरिया व रोहतानियाँ में जनसंवाद कार्यक्रमरू ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश! त्वरित निस्तारण के निर्देश, प्राथमिकता पर होगा समाधान- जितिन


पीलीभीत। क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर 128 बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडरिया एवं रोहतानियाँ में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद तथा बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने संयुक्त रूप से भाग लिया और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।

ग्रामीणों ने खुलकर रखीं समस्याएं, जनप्रतिनिधियों ने लिया संज्ञान जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सांसद जितिन प्रसाद और विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी समस्या की जानकारी सीधे जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाएं, ताकि उसका समाधान कराया जा सके। जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भी सक्रिय उपस्थिति रही। इस अवसर पर बबलू कश्यप, हरेंद्र कुमार, अमनदीप मिश्रा, नंदलाल, अशोक कुमार लोधी, चंदनलाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

ग्रामीणों ने जनसंवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से उनकी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों तक पहुंचती हैं और समाधान की उम्मीद भी बढ़ती है। क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रमों से विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |