बलिया। ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने और बेरोजगार पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बकरी पालन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 14 पात्र लाभार्थियों का चयन कर प्रत्येक को अनुदान आधारित बकरी पालन इकाई उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रति इकाई 60 हजार रुपये की लागत में 90 प्रतिशत राज्यांश के रूप में दिया जाएगा, जबकि 10 प्रतिशत अंश लाभार्थी को स्वयं वहन करना होगा। योजना अनुसूचित जाति वर्ग के 18 वर्ष से अधिक आयु के बेरोजगार महिला-पुरुषों के लिए लागू है। प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन पत्र 10 मई तक संबंधित कार्यालयों में जमा किए जा सकते हैं। योजना को ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
.jpg)