Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: चोरी की घटना का खुलासा,एक अभियुक्त गिरफ्तार


चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय थाना पर रमेश कुमार सिंह पुत्र लाल साहब सिंह निवासी ग्राम आदमपुर पोस्ट नीबी गहरवार थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध आदर्श कन्या इण्टरमीडिएट कालेज सीखड़ चुनार मीरजापुर का ताला तोड़कर कॉलेज में रखें बायो मैट्रिक मशीन,कम्प्यूटर, बर्तन, गैस सिलेण्डर चूल्हा, सिलिंग फैन एवं स्कूल का घण्टा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी के सामानों की बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः02.04.2026 को उप निरीक्षक शिवानन्द यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मगरहां से पयागपुर मार्ग पर मेडिया ग्राम के पास से अभियुक्त सत्यकुमार मिश्रा उर्फ शनि मिश्रा पुत्र स्व0 विजयशंकर मिश्रा निवासी ग्राम सीखड़ थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से चोरी की उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 01 अदद गैस सिलेन्डर, 01 अदद चूल्हा, 01 अदद कुकर 10 लीटर, 01 अदद फिंगरप्रिंट मशीन, 01 अदद कम्प्यूटर, 01 अदद पंखा बरामद किया गया । अभियुक्त सत्यकुमार मिश्रा उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ, जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलाकर उपरोक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिससे प्राप्त सामानों को बेचने हेतु ग्राहक की तलाश थी परन्तु कोई ग्राहक नहीं मिल पाया, चोरी की सामानों को बेचने की फिराक में थे कि पकड़े गये । थाना चुनार पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |