Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः पशु चराने गए अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर! हाईवे पार करते समय हुआ हादसा, राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया घायल


बीसलपुर। बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पशु चराने गए एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी राजेश कुमार (50) पुत्र बनवारी लाल रोजाना की तरह अपनी भैंसों को चराने के लिए बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे के किनारे ले गए थे। बताया जा रहा है कि जब वह पशुओं को सड़क पार करा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को बीसलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |