Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ सफलता पूर्वक आयोजन


कन्नौज। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उ०प्र० लखनऊ के शासनादेश के अनुपालन मे आज जनपद कन्नौज के समस्त 32 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 04 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 स्वदेश गुप्ता के निर्देशन मे नोडल अधिकारी आरोग्य स्वास्थ्य मेला डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी) सहित निरीक्षणकर्ता अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों का सतत भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया जिससे मेले का संचालन सुव्यवस्थित प्रभावी एवं जनोपयोगी रूप मे सुनिश्चित हो सका।

मेले मे आने वाले रोगियों को निःशुल्क जांच उपचार एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण परिवार कल्याण सेवाएं हेपेटाइटिस ‘बी’ एवं ‘सी’ की कार्ड टेस्टिंग, संभावित टीबी रोगियों की जांच नेत्र परीक्षण तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जाने जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

आज आयोजित स्वास्थ्य मेले मे कुल 1586 मरीजों (708 पुरुष 641 महिलाएं एवं 237 बच्चे) को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 33 गोल्डन कार्ड बनाकर पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकों के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित रही जिससे मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं।

जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों मे आमजन को उनके निकट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा मे निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |