गुरसहायगंज /कन्नौज। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और शोभायात्रा निकाली गई इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने मझपूर्वा कटकईया काजीपूर्वा आजाद नगर मे भारत के संविधान के रचयिता डाक्टर बाबा साहब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की 135 जयंती पर नमन किया और माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब एक कुशल अर्थशास्त्री सफल राजनेता और समाज सुधारक थे जिन्होंने आजीवन दलित आंदोलन को प्रेरित किया और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध कई आंदोलन किये।
वहीं तालग्राम के अध्यक्ष मोहसिन खान जानू ने अपने सभासदो के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि बाबा साहब स्वतंत्र भारत के पहले कानून व न्याय मंत्री एवं भारतीय संविधान के शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर को उनके जन्मदिवस पर सादर प्रणाम कर उन्हें याद किया गया। तिर्वा मे जन एकता वेलफेयर समिति के अध्यक्ष सदाकत हुसैन व रफाकत हुसैन एडवोकेट ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर अंबेडकर जयंती मनाई। इस मौके पर तीर्थराज शाक्य उमेश पाल रवी यादव साकेश जाटव गोविन्द जाटव सौरव जाटव उपेंद्र शाक्य सतीश शाक्य मनोज शाक्य अमन खान राज चैहान अजीम सिद्दीकी अंकुर गोविन्द जाटव पोदन कठेरिया सहित कई लोग मैजूद रहे।
