Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: ई-रिक्शा बैट्री चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 8 बैट्री बरामद


आलमबाग। कृष्णा नगर पुलिस ने गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर ई-रिक्शा बैट्री चोरी करने वाले 4 शातिर चोरो को थाना क्षेत्र स्थित डाला स्टैण्ड निकट फिनिक्स मॉल के पास से चोरी की 8 अदद बैट्री संग गिरफ्तार किया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया पकडे गए शातिरों ने पुलिस पूछताछ मे अपना परिचय विकास रावत पुत्र स्वर भगवानदीन हसखेड़ा डूडा कॉलोनी थाना पारा लखनऊ निवासी व दूसरे ने परिचय धर्मेन्द्र गौतम पुत्र रामदास निवासी हंसखेड़ा थाना पारा लखनऊ और तीसरे ने निखिल मित्रा उर्फ मंगल पुत्र वेदप्रकाश मिश्रा निवासी रजनीखण्ड थाना आशियाना लखनऊ व चैथे ने परिचय  कृष्णा कनौजिया पुत्र विष्णु कनौजिया  स्नेहनगर  थाना कृष्णानगर लखनऊ निवासी के रूप मे दिया है। पुलिस के अनुसार पकडे गए शातिरों ने पूछताछ मे सप्ताह पूर्व एलडीए कॉलोनी स्थित कमेटी हाल के पास पर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से 4 बैट्री व 4 दिन पूर्व मोहनलालगंज के एक गांव से घर के बाहर खडे ई-रिक्शा से 4 बैट्री की चोरी की घटना कबूल की है।  बरामदगी के आधार पर शातिरों को थाने मे दर्ज मुकदमे के तहत कारवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |