Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगराः एत्मादपुर में मनोनीत पार्षद हरिओम बघेल का भव्य स्वागत


एत्मादपुर। क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हरिओम बघेल को मनोनीत पार्षद बनाए जाने पर बुधवार को ‘महावीर ढाबा’ पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने फूल-मालाओं एवं मिठाई के साथ बघेल जी का जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि यह मनोनयन उनके समर्पण, सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

बघेल जी ने अपने संबोधन में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। साथ ही यह भी कहा गया कि उनका स्नेह और सक्रिय कार्यशैली क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |