आगरा। ब्रज रत्न अवार्ड के 9वें संस्करण के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में होटल लेमन ट्री में “शाम-ए-गजल” का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस गरिमामयी अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष एवं आगरा की शान, एफमेक के चेयरमैन पूरन डावर, स्क्वॉड्रन लीडर अतुल कुमार सिंह तथा रोमसंस ग्रुप के प्रबंध निदेशक किशोर खन्ना ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गजल गायक सुधीर नारायण रहे, जिनकी मधुर प्रस्तुतियों ने माहौल को सुरमयी बना दिया। उनकी गायकी ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया और देर तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही।
पूरे आयोजन में कला, संस्कृति और सम्मान का अद्भुत समागम देखने को मिला, जिसने इसे यादगार बना दिया।
