Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: आंबेडकर जयंती पूर्व संध्या! महिला टीम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण


आगरा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह की तैयारियों के तहत महिला टीम द्वारा जूता मंडी समिति स्थित कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने हॉल, बैठने की व्यवस्था, बैनर, होर्डिंग सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर यह सुनिश्चित किया गया कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित, गरिमामयी और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो। टीम के सभी सदस्यों ने एकमत होकर स्थल को कार्यक्रम के लिए पूर्णतः उपयुक्त एवं पर्याप्त बताया।

कार्यक्रम के संबंध में जूता मंडी समिति के अध्यक्ष वाई.के. शरण ने टीम को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, जिसके लिए महिला टीम ने उनका आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में टीम द्वारा भीम नगरी का भी अवलोकन किया गया, जहां निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। तैयारियों को देखकर टीम के सदस्यों में उत्साह और भी बढ़ गया।

महिला टीम ने संकल्प व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक बनाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |