बीसलपुरः उत्सव के माहौल में डॉ. रविशरण सिंह चैहान ने संभाली प्रधानाचार्य की कमान! ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के बीच भव्य स्वागत, दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर दिखा उत्साह
April 03, 2026
बीसलपुर। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल उस समय देखने को मिला जब डॉ. रविशरण सिंह चैहान ने प्रधानाचार्य पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उनके स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलमालाओं की वर्षा और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने आयोजन को यादगार बना दिया। डॉ. चैहान पहले भी इसी विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल में विद्यालय ने अनुशासन, बेहतर परीक्षा परिणाम और शैक्षिक गुणवत्ता के क्षेत्र में खास पहचान बनाई थी। ऐसे में उनके पुनः आगमन से विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपते हुए अपने अनुभव साझा किए और सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. चैहान के नेतृत्व में विद्यालय नई उपलब्धियां हासिल करेगा। विद्यालय के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव और अनुशासनप्रियता संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इस अवसर पर बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अर्चना चैहान और शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यभार संभालने के बाद डॉ. चैहान ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मजबूत अनुशासन और संस्कारयुक्त वातावरण को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया तथा सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा की।
.jpg)