Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: समर्पण का सम्मान! दीपक पाठक बने मीडिया प्रभारी, 16 अप्रैल को होगा सम्मान


शुकुलबाजार/अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ के संगठनात्मक विस्तार के तहत दीपक पाठक को शुकुल बाजार ब्लॉक का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी सूची में उनका नाम शामिल किया गया। उनकी यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्य और सक्रिय भूमिका का परिणाम मानी जा रही है।दीपक पाठक गायत्री परिवार से जुड़कर सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में लगातार योगदान देते रहे हैं। उनकी कार्यशैली में अनुशासन और समाजहित की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है। नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 15 से 19 अप्रैल तक आयोजित संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा के दौरान 16 अप्रैल को उन्हें ज्योति शक्ति कलश यात्रा में योगदान और प्रभावशाली लेखन के लिए सम्मानित किया जाएगा। “कलम के सिपाही” के रूप में उनकी पहचान युवाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |