Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः सम्बंधित अधिकारी को लगाई फटकार! डीपीआरओ के निरीक्षण में बंद मिली रीसाइक्लिंग मशीन


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को जिला पंचायती राज अधिकारी अमेठी मनोज कुमार त्यागी ने ब्लॉक संग्रामपुर क्षेत्र के भवसिंहपुर में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक के उपकरण को कतरने वाली मशीन ( रिसाइक्लिंग मशीन) बंद मिला जिस पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत ग्राम विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी उन्होंने बताया कि यह यूनिट कमीशन के लिए नहीं बनाई गई है बल्कि क्षेत्र में फैले हुए प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित करके उपयोग में लाने के लिए स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि मशीन संचालक से दर्जनों लोगों को रोजगार मिलता लेकिन बंद रहने पर कचरा भी फैला हुआ है और रोजगार के अवसर भी बंद पड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस यूनिट का मुख्य उद्देश्य साफ सफाई प्लास्टिक के सुरक्षित निस्तारण और कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को क्रियान्वयन की करना है। जिससे क्षेत्र में साफ सफाई बनी रहे रोजगार मिलता रहे और क्षेत्र का विकास हो। निरीक्षण के दौरान पंचायती राज विभाग अधिकारी अमेठी आरबी सिंह, एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार, ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार, खंड प्रेरक भोलानाथ, पंचायत सहायक भवसिंहपुर कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |