संग्रामपुर: परिषदीय विद्यालयों के नामांकन में संग्रामपुर ब्लॉक फिसड्डी
April 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के कई विकास खंडों में परिषदीय विद्यालयों में नामांकन और बच्चों की उपस्थिति को लेकर चिन्ताजनक स्थिति सामने आ रही है। जिसमें जिले के विकासखंड संग्रामपुर सबसे फिसड्डी ब्लॉक साबित रहा। संग्रामपुर ब्लॉक में कुछ 96 परिषदीय विद्यालय बने हुए हैं इन विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत प्रथम चरण में कुल 800 बच्चों का नामांकन हुआ वहीं भादर विकास खंड में सबसे अधिक 102 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 1500 नामंकन पहुंच गया है। भेंटुआ की भी नामांकन स्थिति संतोषजनक रही यहां 109 विद्यालयों में लगभग 1300 बच्चों का नामांकन हो गया है।अमेठी में 1051 बच्चों का नामांकन हुआ देखा जाए तो अमेठी तहसील में बच्चों नामांकन के लिए चलाया जा अभियान के प्रथम चक्र संग्रामपुर ब्लॉक फिसड्डी रही।कुछ लोगों ने खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर द्वारा अभियान को गति न देने का आरोप लगाया।उनका कहना है कि स्कूल चलो अभियान के तहत जनसंपर्क,रैली ,टोली व अन्य व्यवस्था करके नामांकन को बढ़ाकर बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए लेकिन ऐसा न होने पर आज नामांकन की संख्या कम हो गई वहीं प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ रही है।
.jpg)