Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन ने डीएम को सौपा ज्ञापन


अमेठी। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन की जिला इकाई द्वारा कल स्थानीय समस्याओं और व्यापारियों के हितों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी अमेठी को सौंपा गया। संगठन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कृषि आदान (खाद, बीज एवं कीटनाशक) व्यापार से जुड़े खुदरा विक्रेताओं की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की पुरजोर मांग की गई है।ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगों को सरकार के समक्ष रखा है उर्वरक की डोर-स्टेप डिलीवरीरू यूरिया, डीएपी, एनपीके और एमओपी सहित सभी उर्वरकों की डिलीवरी सीधे खुदरा विक्रेता की दुकान तक सुनिश्चित की जाए। वर्तमान में परिवहन का भारी बोझ छोटे दुकानदारों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रहा है। डीलर मार्जिन में वृद्धिरू बढ़ती महंगाई, दुकान के किराए और बिजली बिलों को देखते हुए पिछले कई वर्षों से स्थिर पड़े उर्वरक मार्जिन को तत्काल बढ़ाने की आवश्यकता है। गुणवत्ता की जवाबदेही कीटनाशक दवाओं के नमूने फेल होने की स्थिति में केवल खुदरा विक्रेता को दोषी न माना जाए। चूंकि विक्रेता सीलबंद उत्पाद बेचते हैं, अतः खराब गुणवत्ता के लिए पूर्ण जवाबदेही निर्माता कंपनी की तय होनी चाहिए।इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री राम किशोर त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष राम किंकर त्रिपाठी, गौरव सिंह, सूबेदार सिंह और जिला कोषाध्यक्ष यतेंद्र प्रताप त्रिपाठी सहित संगठन के सभी पदाधिकारी और सभी व्यापारी उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि कृषि आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाए रखने और व्यापारियों के अस्तित्व को बचाने के लिए इन समस्याओं का शीघ्र समाधान अनिवार्य है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |