Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

इंदिरापुरम के गौड़ ग्रीन एवेन्यू में लगी भयावह आग, 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली


गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार सुबह एक फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी इस आग का धुआं देखा गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी तक 8 फ्लैट आग की चपेट में आ चुके हैं। यूपी फायर सर्विस की हाइड्रोलिक मशीन ऊपर के फ्लोर तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो पा रही थी जिस वजह से आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। D टावर के ठीक सामने समिति का पार्क बना हुआ है। केवल समिति के सामने एक कार निकलने की जगह है इसलिए बड़ी-बड़ी मशीनें वहां तक पहुंच नहीं पा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की नौवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी है। आग लगने से पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया था जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। आग से उठता घना धुआं इतना ऊंचा था कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ नजर आ रहा था, जहां से लोगों ने इस भयावह घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

आग लगते ही तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी है। आग लगने के दौरान उस फ्लैट में कोई था या नहीं ये भी अभी पता नहीं चल सका है। आग लगने के कारणों का भी अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |