Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा अर्चना, मां गंगा को किया नमन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी स्थिति काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की और मां गंगा को प्रणाम किया। मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी गंगा द्वार तक गए, जहां उन्होंने हाल ही में स्थापित वैदिक घड़ी का अवलोकन किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ घाट पर लगे एयर प्यूरीफायर सिस्टम का भी निरीक्षण किया। इस एयर प्यूरीफायर सिस्टम से मणिकर्णिका घाट की वायु शुद्ध होती है। इस दौरान पीएम मोदी ने इस आधुनिक सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

करीब 55 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे पीएम मोदी ने गर्भगृह में सात से आठ मिनट तक विशेष पूजा की। इस दौरान उन्होंने माता अन्नपूर्णा, भारत माता और शंकराचार्य को भी प्रणाम किया। लंबे समय बाद वे इस मंदिर में पहुंचे। इससे पहले 18 जून 2024को उन्होंने इस मंदिर में दर्शन और पूजन किया था।

मंदिर प्रशासन की ओर से पीएम मोदी को गुलाबी मीनाकारी से बनी काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल भेंट किया गया। साथ में भगवान विश्वनाथ को चढ़ने वाला शाल जिसमें जय विश्वनाथ लिखा है वो पीएम मोदी को भेंट किया गया इसमें रुद्राक्ष की मालाएं लगी हैं। इसके अलावा भगवान शिव के प्रतीक त्रिशूल और डमरू भेंट किया गया।

इससे पहले बुधवार सुबह वाराणसी में रोड शो किया, जिसे देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ उमड़ी। रोड शो बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्लू) से शुरू हुआ और लहरतारा, कचहरी, आंबेडकर चौराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर और मैदागिन से होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पर समाप्त हुआ। मंदिर में प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। जैसे ही वह मंदिर परिसर से बाहर निकले, भक्तों ने ''हर हर महादेव'' के जयकारे लगाए और मोदी ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |