कैसे बनाएं आम का चटपटा अचार, सर्व कर बढ़ाएं सिंपल खाने का स्वाद
April 29, 2026
अचार खाने के बोरिंग स्वाद में तड़का लगाने का काम करता है। दाल-चावल से लेकर सब्जी-रोटी तक, भारत में खाने के साथ अक्सर अचार को सर्व किया जाता है। आज हम आपको आम का अचार बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर आम का अचार बनाने के लिए आपको 2.5 किलोग्राम आम टुकड़ों में कटा हुआ, 100 ग्राम मेथी दाना, 50 ग्राम लाल मिर्च पाउडर मोटी कूटी हुई, 60 ग्राम कलौंजी, 100 ग्राम सौंफ, 2 टेबल स्पून काली मिर्च के दाने, 50 ग्राम हल्दी पाउडर, 300 ग्राम नमक और 1.5 लीटर सरसों के तेल की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- सबसे पहले एक कटोरे में सारे मसाले निकाल लीजिए। अब इसी कटोरे में हाफ कप तेल एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
दूसरा स्टेप- इसके थोड़े से मिक्सचर को साफ-सूखे जार में भी छिड़क दीजिए। इसके बाद आपको आम के टुकड़ों को मसालों के मिक्सचर के साथ मिला लेना है।
तीसरा स्टेप- जार में आम के कुछ टुकड़े एड कर फिर थोड़ा मसाला डालिए। इस प्रोसेस को जार के भरने तक रिपीट कीजिए।
चौथा स्टेप- आखिर में बचे हुए तेल और मसाले के मिश्रण को ऊपर से डालकर जार को बंद कर दीजिए और फिर हर रोज इस जार को धूप में रखिए।
पांचवां स्टेप- एक हफ्ते तक हर रोज आम के अचार को धूप में रखना न भूलें। लगभग एक महीने में आम का अचार नरम हो जाएगा और आप इसे खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व कर पाएंगे।
अब आपको बाजार से आम के अचार को खरीदने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर बैठे-बैठे भी आम के अचार के टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को आम के अचार का चटपटा और तीखा स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा।
