Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः जादौपुर पट्टी में भीषण आग से तबाही, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख! तेज हवा ने बढ़ाई तबाही, ग्रामीणों और दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू


बीसलपुर। बरखेड़ा विकास खंड के गांव जादौपुर पट्टी में रविवार दोपहर अचानक लगी आग ने किसानों की मेहनत को चंद मिनटों में राख कर दिया। खेतों में खड़ी पककर तैयार गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

दोपहर के समय अचानक धुएं का गुबार उठता देख आसपास के किसान और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। आग की लपटें तेज हवा के चलते तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आने लगे। हालात बेकाबू होते देख ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी बाल्टियों व अन्य संसाधनों के सहारे आग बुझाने में जुट गए।

सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गांव निवासी बादशाह, उजागर लाल और सुम्मेर लाल की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल सुल्तान बेग मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि फसल ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और इस नुकसान से वे आर्थिक संकट में आ गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |