Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः पीएम मध्यान्ह भोजन योजना पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण- डी एम


कन्नौज। जनपद मे जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के कुशल निर्देशन एवं सतत् पर्यवेक्षण मे विद्यालयों मे संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी.एम. पोषणध्मध्यान्ह भोजन) योजना का क्रियान्वयन सुव्यवस्थित पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक स्वच्छ एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य पोषण स्तर नियमित उपस्थिति तथा अध्ययन मे एकाग्रता को सुदृढ़ करना है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जनपद के 1006 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय 250 उच्च प्राथमिक विद्यालय 194 कम्पोजिट विद्यालय 30 अशासकीय सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय 13 सहायता प्राप्त मदरसे 04 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय 01 अनुदानित संस्कृत विद्यालय तथा 60 इंटर कॉलेज सहित कुल 1576 विद्यालयों मे शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता स्वच्छता एवं समयबद्ध वितरण की सतत् निगरानी भी की जा रही है जिससे योजना का लाभ प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि बच्चों के समुचित पोषण ऊर्जा एवं सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक सोमवार को फल वितरण की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम मे आज जनपद के सभी विद्यालयों मे विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए जिससे विद्यालयों मे उत्साह प्रसन्नता एवं सकारात्मक वातावरण दृष्टिगोचर हुआ।

जनपद प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पी.एम. पोषण योजना के माध्यम से बच्चों को न केवल गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले बल्कि उनके स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति एक सुरक्षित संवेदनशील एवं सहयोगात्मक माहौल भी विकसित हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |