Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की अपील ! वाहन चालकों को पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र के माल रोड चैराहे पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन डीसीपी गोपाल कृष्ण के आदेशानुसार,एडीसीपी ऋषभ व एसीपी बीकेटी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगानें की अपील की। इस दौरान इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने दुपहिया वाहनों को बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात, नंबर प्लेट में गड़बड़ी पर कार्रवाई की बात कही। इटौंजा पुलिस टीम ने मौके पर कई वाहनों की जांच की और नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी भी दी। किस दौरान इंस्पेक्टर सोबरन सिंह, दरोगा अमित, सिपाही रवि कुमार,हेड कांस्टेबल इमरान अली सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं इटौंजा पुलिस ने सभी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |