Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः 343 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न, बलिया को मिले नए जवान! नौ माह के प्रशिक्षण के बाद शपथ लेकर सेवा के लिए तैयार हुए रिक्रूट


बलिया। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को 343 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद जवानों ने शानदार परेड प्रदर्शन कर अपनी दक्षता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सलामी लेकर टोलियों का निरीक्षण किया तथा सभी रिक्रूट को राष्ट्र सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई।

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश सजीव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया, जिसमें आधुनिक, संवेदनशील और सख्त पुलिसिंग पर जोर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षण विवरण प्रस्तुत किया, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट सम्मानित किए गए। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में अधिकारी, परिजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |