Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः 18वीं अन्तर जनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन कलस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया भव्य शुभारम्भ


हाथरस। 23 अप्रैल 2026 को आगरा जोन की 18वीं अन्तर जनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन कलस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का ’पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा’ द्वारा  रिजर्व पुलिस लाइन्स, में भव्य उद्घाटन किया गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन्स,प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।  यह 02 दिवसीय (23 से 24 अप्रैल 2026 तक) आयोजन पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक द्वारा  किया गया। इस अवसर पर  खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल में खेलकूद का अत्यधिक महत्व है। ये आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक दृढ़ता को बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का भी प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में आपसी सामंजस्य और सौहार्द को बढ़ावा देती हैं, जो कर्तव्य निष्पादन में अत्यंत सहायक होती हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे समस्त खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में आगरा जोन के कुल 7 जनपदों की पुरुष एवं महिला टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें पुलिस कमिश्नरेट आगरा, मथुरा, अलीगढ, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा , हाथरस  टीमें शामिल है। उद्घाटन समारोह में सभी टीमों ने अनुशासित एवं प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। यह प्रतियोगिता पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। आयोजन के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु जनपद हाथरस पुलिस की पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। ’दिनांक 24.04.2026 को  प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |