Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने, धमकी व गाली-गलौज का अभियुक्त गिरफ्तार


चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय थाना पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने,धमकी व गाली-गलौज के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए को उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अंजली विशाल भारती पुत्र सोमारू निवासी शिवपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |