अहरौरा/मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को थाना अहरौरा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पैदल अहरौरा के जंगल के रास्ते चंदौली होते हुए बिहार गोवंश ले जाया जा रहा है। थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा बैजू बाबा तपस्थली के जाने वाले रास्ते के दक्षिण जंगल में(भल्दरिया) वहद ग्राम हिनौता छातों में अभियुक्तो को रोका गया, अभियुक्तो द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किये परन्तु थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गयी, जिसमें दो गो-तस्कर के पैर में गोली लगी है । पुलिस मुठभेड़ में घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण-1. रामबच्चन यादव पुत्र रामअवतार यादव निवासी लौंडा झांसी जनपद चंदौली व रामप्रकाश यादव पुत्र रामसूरत निवासी ग्राम मुबारकपुर थाना चकिया जनपद चंदौली को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तगण के पास से घटना में प्रयुक्त 02 अदद देशी कट्टा,02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस तथा वध हेतु पैदल हांकते हुए ले जाए जा रहे कुल-45 राशि गोवंश बरामद किया गया। उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारीध्बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
