शाहबाद: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल,दो रेफर
March 03, 2026
शाहबाद। मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, जिला बदायूं के थाना ऊगेती क्षेत्र के रतनपुर निवासी सैफअली खान अपनी पत्नी गुले शादाब के साथ अपनी ससुराल मतपुरी दवाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान शाहबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी मुनेंद्र भी शाहबाद से अपने गांव लौट रहे थे।तुरखेड़ा के पास दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया गया।डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। सैफअली और मुनेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
