शाहबाद। मंगलवार को रामगंगा पुल पर बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,युवक अपने दोस्त से मिलकर लौट रहा था।जानकारी के अनुसार, चकरपुर कदीम निवासी 30 वर्षीय नरेश मिलक थाना क्षेत्र के रेवड़ी कला गांव में अपने दोस्त से मिलकर वापस आ रहा था।
रामगंगा पुल पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, दुर्घटना में नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 4929 के ईएमटी जगदीप पायलट सुनील कुमार की सहायता से घायल को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया।डॉक्टरों ने घायल नरेश को प्राथमिक उपचार दिया और उसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
