आगरा। सिकंदरा स्थित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र द्वारा आयोजित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण सत्र में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त एवं संगठनात्मक रूप से सक्रिय बनाना रहा, ताकि विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सके। अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
